KL Rahul Video: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और 116 गेंदों पर 5 चौके लगाकर नाबाद 52 रन बनाए। गौरतलब है कि उन्हें किस्मत का भी पूरा साथ मिला और एक बार तो वो LBW आउट होने से बाल-बाल बचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा भारतीय पारी के 7वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी चौथी गेंद एक इनस्विंग फेंकी और केएल राहुल को चकमा दिया। ये बॉल सीधा बल्लेबाज़ के पैड से टकराई थी। यहां पर ही केएल का किस्मत मिला और अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया।
ध्यान दें कि मैट हेनरी DRS लेना चाहता थे। उन्हें भरोसा था कि केएल राहुल आउट हैं। उन्होंने DRS के लिए अपने साथी खिलाड़ियों से बातचीत भी की। हालांकि वो सभी को भरोसा दिलाने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड ने DRS नहीं लिया।