IND vs NZ 1st Test: यशस्वी-राहुल ने वेलिंग्टन में रचा इतिहास, 32 साल बाद हुआ ऐसा (Yashasvi Jaiswal and KL Rahul)
India vs New Zealand 1st Test Records: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी मेजबान टीम से 209 रन पीछे है।
यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंदों में 16 चौकों की बदौलत 85 रन बनाए, वहीं राहुल ने 116 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने हेनरी निकल्स (नाबाद 175 रन) और ग्लेन फिलिप्स (118 रन) के शतकों के दम पर पहली पारी में 368 रन बनाए।