KL Rahul Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के दूसरे दिन 116 गेंदें खेली और 5 चौके लगाकर नाबाद 52 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के दम पर केएल राहुल ने एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है जो कि भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं बना पाए।
केएल राहुल ने रचा इतिहास: 34 वर्षीय केएल राहुल भारत के 94 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले सलामी बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिसने सभी SENA देशों (S= साउथ अफ्रीका, E= इंग्लैंड, N= न्यूजीलैंड, A= ऑस्ट्रेलिया) में पचास प्लस की पारी खेली। भारत ने 25 जून, 1932 में पहला टेस्ट मुकाबला खेला था। वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर जैसी लीज़ेंड जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग की, वो भी सभी SENA देशों में पचास प्लस रन की पारी नहीं खेल पाए थे।
इसके अलावा केएल राहुल एक एशियन सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर SENA देशों में दूसरे सर्वाधिक पचास प्लस की पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। केएल राहुल ने श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को पीछे छोड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। केएल के नाम अब SENA देशों में 13 पचास प्लस की पारी दर्ज है। इस लिस्ट में महान सुनील गावस्कर (19) ही उनसे आगे हैं।