Australia Updated T20I Squad Vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (AUS vs ENG T20 Series) का पहला मुकाबला (AUS vs ENG 1st T20) शनिवार, 21 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। मेजबान देश के दो तेज गेंदबाज़ चोटिल होने के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
बियर्डमैन और बार्टलेट हुए बाहर: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो तेज गेंदबाज़ खो दिए हैं। इनमें से एक महली बियर्डमैन हैं जिनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन) है। बियर्डमैन के अलावा जेवियर बार्टलेट, वो दूसरे गेंदबाज़ हैं, जो कि टी20 सीरीज से पहले चोटिल हो गए हैं। उनके बाएं घुटने में चोट लगी है।
बताते चलें कि बियर्डमैन के बिग बैश लीग (BBL) में वापसी करने की उम्मीद है, जबकि बार्टलेट की वापसी आगे की जांच के बाद तय होगी।