वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 के पहले दिन भारत का दबदबा (Image Source: IANS)
भारतीय एथलीट्स ने नई दिल्ली 2026 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में देश का परचम लहराया।
पुरुषों की हाई जंप टी42 में भारत ने क्लीन स्वीप किया। शैलेश कुमार ने 1.84 मीटर की जंप के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि रामसिंहभाई गोव पढियार ने 1.65 मीटर के साथ सिल्वर और लोकेश मंत्रा ने 1.60 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
पुरुषों की हाई जंप टी44 इवेंट में भी भारत का दबदबा रहा, जिसमें प्रवीण कुमार ने 1.96 मीटर की जंप के साथ गोल्ड जीता, उसके बाद उन्नी रेणु ने 1.86 मीटर के साथ सिल्वर और बंटी ने 1.83 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।