WI-W vs PAK-W: वेस्टइंडीज पर मंडराया तीसरी हार का खतरा, पाकिस्तान को मिला है 117 रनों का लक्ष्य
WI-W vs PAK-W: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुकाबला पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के सामने 117 रनों का लक्ष्य रखा है।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ बहुत अच्छा क्रिकेट नहीं खेल सके। टीम के लिए…
WI-W vs PAK-W: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुकाबला पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच बोलैंड पार्क में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के सामने 117 रनों का लक्ष्य रखा है।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ बहुत अच्छा क्रिकेट नहीं खेल सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन रशाडा विलियम्स ने बनाए। इस विकेटकीपर बैटर ने 34 गेंदों पर 30 रन जोड़े। पाकिस्तान के लिए निदा डार सबसे सफल गेंदबाज़ रही। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके।
कुल मिलाकर वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए हैं। यह मुकाबला जीतने के लिए अब पाकिस्तान को 20 ओवर में 117 रन बनाने होंगे। अगर यह मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम गंवाती हैं तो यह उनकी टूर्नामेंट की तीसरी हार होगी।