NZ vs IND 1st T20: क्राइस्टचर्च में चमके Glenn Phillips, न्यूजीलैंड ने Team India को दिया 226 रनों का लक्ष्य
NZ vs IND 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 226 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
क्राइस्टचर्च…

क्राइस्टचर्च में ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों पर 8 चौके 3 छक्के लगाकर नाबाद 82 रन ठोके। उनके अलावा टिम सेफर्ट (17 गेंदों पर 24 रन), डेरल मिचेल (19 गेंदों पर 28 रन), फिन एलन (24 गेंदों पर 45 रन) और बेवन जैकब्स (16 गेंदों पर 31 रन) ने भी अच्छी पारी खेली। तो ऐसे न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए।
बात करें अगर भारतीय गेंदबाज़ों की तो सभी काफी महंगे साबित हुए। अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने जैसे-तैसे एक-एक विकेट चटकाया। भुवनेश्वर कुमार और नितीश कुमार रेड्डी को कोई विकेट नहीं मिला।
देखें दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।