Adam gilchrist is the only player who played 3 world cups and won all the 3 world cups (Twitter)
18 साल पहले 25 मार्च 2007 को ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक पूरी की थी। 1999, 2003 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था।
2007 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मिली एतेहासिक जीत के हीरो थे ओपनिंग बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट। 104 गेंदों में 13 चौकों औऱ 8 छक्कों की मदद से गिलक्रिस्ट ने 149 रन की तूफानी पारी खेली,जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए।
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 36 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 53 रनों से मैच जीत लिया।