ICC T20 World Cup: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आगामी सीजन में चेन्नई की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
नाथन एलिस हेमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के एस विश्वनाथन ने पत्रकारों संग बात करते हुए बताया कि एलिस का समय पर फिट होना मुश्किल नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एलिस को चेन्नई ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 2 करोड़ की बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया था। एलिस अगर टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो यह चेन्नई के लिए बड़ा झटका होगा। चेन्नई का तेज गेंदबाजी अटैक पहले से ही इस सीजन कमजोर नजर आ रहा है।