इकलौता विकेटकीपर, जिसने एक ही आईपीएल मैच में 5 शिकार किए (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ एक ही विकेटकीपर के नाम मैच में 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है। आइए, इस खिलाड़ी और मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कुमार संगाकारा के नाम आईपीएल मैच में बतौर विकेटकीपर 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा 14 अप्रैल 2011 को बतौर कप्तान डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2011 के 11वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए।