Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिटमैन रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए 5 दिलचस्प रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

तूफानी फॉर्म में चल रहे शिखर धवन (114) और कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 111) की एक और लाजवाब शतकीय पारियों के दम पर छह बार की चैम्पियन भारत ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर रविवार को एशिया कप-2018 के

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma September 24, 2018 • 11:44 AM
Rohit Sharma Century
Rohit Sharma Century (© IANS)
Advertisement

तूफानी फॉर्म में चल रहे शिखर धवन (114) और कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 111) की एक और लाजवाब शतकीय पारियों के दम पर छह बार की चैम्पियन भारत ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर रविवार को एशिया कप-2018 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कई दिलचस्प रिकॉर्ड्स बनाए, आइए जानते हैं। 

1. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे हाशिम अमला,विराट कोहली, एबी डी विलियर्स औऱ सौरव गांगुली ही उनसे आगे हैं।  दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Trending



2. हिटमैन रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 छक्के मारने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित के नाम 301 छक्के दर्ज हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (342 छक्के) ने ही यह कारनामा किया है। 


3. इस एशिया कप में भारत ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान को हराया है। रोहित भारत के पहले कप्तान बन गए हैं,जिनकी कप्तानी में भारत ने पहले दो मैचों में पाकिस्तान को मात दी है।  


4. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक मारने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह वनडे क्रिकेट में उनका 19वां शतक था। ब्रायन लारा, महेला जयवर्धन और रॉस टेलर ने वनडे क्रिकेट में 19 शतक लगाए हैं।  


5. रोहित शर्मा भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं,जिसने एशिया कप में लगातार दो मैचों में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। उनसे पहले महान महेंद्र सिंह धोनी ही ऐसा कर पाए हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement