टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच जिम्बाब्वे टीम को बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह अब टीम में एक युवा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ को शामिल किया गया है, जो इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन के भाई हैं। चोट के चलते यह बदलाव किया गया है और आईसीसी से इसकी आधिकारिक मंजूरी भी मिल चुकी है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी 40 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब स्क्वाड में बेन करन को शामिल किया गया है।
दरअसल, ओमान के खिलाफ मुकाबले के दौरान रन चेज़ करते वक्त ब्रेंडन टेलर रनिंग के दौरान असहज नजर आए और 30 गेंदों में 31 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। बाद में जांच में सामने आया कि उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट है, जिसके चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।