Rohit Sharma Run Out Daryl Mitchell Video: वो कहते हैं ना उम्र सिर्फ एक नंबर है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑकलैंड वनडे (NZ vs IND 1st ODI) में ये कहावत सही साबित कर दी है। हिटमैन ने 39 वर्ष की उम्र में डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को बेमिसाल फील्डिंग करके रन आउट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के 22वें ओवर में देखने को मिला। भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने हल्के हाथ से लेग साइड की तरफ शॉट खेला। वो एक रन चुराना चाहते थे। इसके लिए वो क्रीज से बाहर निकल आए। डेरिल मिचेल ने भी ऐसा ही किया।
कीवी बल्लेबाज़ को एक रन के लिए भागता देख रोहित शर्मा ने भी मिड विकेट से गेंद की तरफ दौड़ लगाई। ये देखकर ग्लेन फिलिप्स घबरा गए। वो एक सेकंड के लिए रुक गए, उन्हें देखकर डेरिल मिचेल ने भी अपनी रफ्तार कम कर ली। इसी मौके पर हिटमैन ने अपनी फिटनेस दिखाई। उन्होंने चीते की रफ्तार से गेंद को लपका और फिर हवा में डाइव करके बॉल सीधा विकेटकीपर केएल राहुल की तरफ थ्रो किया।