Virat Kohli Stunner Catch Video: विराट कोहली (Virat Kohli) 37 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस पर आज भी संदेह नहीं किया जा सकता है। वो बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में भारत के लिए ODI मुकाबला (NZ vs IND 1st ODI) खेल रहे हैं। उन्होंने स्लिप पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी नाथन स्मिथ (Nathan Smith) का बेहद ही शानदार कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता है।
विराट का कैच न्यूजीलैंड की पारी के 29वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर नाथन स्मिथ को चमका दिया। अंशुल ने ऑफ स्टंप के बाहर तेज रफ्तार गेंद फेंकी जिस पर स्मिथ ड्राइव शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।
वो गेंद स्मिथ के बैट से टकराने के बाद सीधा सेकंड स्लिप की तरफ गई जहां विराट कोहली ने अपना जलवा दिखाया। उन्होंने अपनी दाईं ओर डाइव करके जमीन के बेहद करीब शानदार कैच लिया। विराट का कैच देखकर कमेंटेटर्स तक हैरान थे। इस कैच से भारतीय टीम में भी दोगुना जोश भर गया। आप नीचे विराट के कैच का वीडियो देख सकते हो।