भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की (NZ vs IND 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेटा)
NZ vs IND 1st ODI: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय वनडे टीम ने शुक्रवार, 04 नवंबर को न्यूजीलैंड को ऑकलैंड वनडे में 185 रनों पर ऑल आउट कर दिया है। यहां से अब टीम इंडिया के सामने जीत हासिल करने के लिए 186 रनों का लक्ष्य है।
ऑकलैंड में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। इसके बाद ईडन पार्क के मैदान पर भारतीय गेंदबाज़ों ने कीवी टीम पर जमकर कहर बरपाया। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं गुरनूर बराड़ ने 9.2 ओवर में 44 विकेट तीन विकेट और अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट निकाले। इस तेज गेंदबाज़ों की तिकड़ी ने मिलकर 9 विकेट झटके।
आकिब नबी (6 ओवर में 33 रन दिए) और अक्षर पटेल (5 ओवर में 12 रन दिए) ने भी किफायती गेंदबाज़ी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।