भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन पार्क में खेले जा रहे सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेट दिया है। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गेंदबाजों ने गिल के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विल यंग 9 रन बनाकर 22 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला कभी नहीं रुका। कीवी टीम को कभी भी बड़ी साझेदारी नहीं मिली।
डेवॉन कोनवे की जगह टीम में शामिल किए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। 43 गेंदों की पारी में सिफर्ट ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। डेरिल मिचेल ने 41 गेंदों पर 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 51 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। मिचेल को रोहित शर्मा ने रन आउट किया।