FIH Pro League: Indian men down Argentina 3-0 to climb back to top of standings (Image Source: Google)
एफआईएच प्रो लीग: कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन से भारत ने पुरुषों की एफआईएच हॉकी प्रो लीग में अर्जेंटीना को 3-0 से हरा दिया और अंक तालिका में वापस शीर्ष पर पहुंच गया।
भारत लंदन में कुछ मैच हारने के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया था, लेकिन वापसी करने के बाद उसने बेल्जियम (5-1) और ग्रेट ब्रिटेन को शूट आउट के जरिए 4-2 से हराया। उसने बुधवार को यहां नीदरलैंड से 1-4 की हार के साथ शुरूआत की।
गुरुवार को भारत ने पहले हाफ में बढ़त बनाई और कुछ मौके बनाए लेकिन गोल नहीं कर सका।