French Open: Djokovic gets past Nadal record, Alcaraz set up Tsitsipas clash (Image Source: Google)
नोवाक जोकोविच ने रविवार को सीधे सेटों में पेरू के जुआन पाब्लो वरिलास को हरा कर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अपने लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल को पीछे छोड़ते हुए जोकोविच 17 बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने एक घंटे 57 मिनट में मैच जीत लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वरिलास के खिलाफ 6-3, 6-2, 6-2 से जीत कर सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच रोलांड गैरो में रिकॉर्ड 23वां ग्रैंड स्लैम पुरुषों का खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं।
जोकोविच ने कहा, मुझे इस पर गर्व है, लेकिन मेरा ध्यान अगले मैच पर है। क्वार्टर फाइनल में जोकोविच का मुकाबला रूस के करेन खाचानोव से होगा।