FIH Hockey Men's World Cup 2023: एफआईएच ओडिशा पुरुष विश्व कप 2023 के दूसरे दिन भुवनेश्वर और राउरकेला में दर्शकों ने मजेदार मैच देखने को मिले, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम और जर्मनी ने जीत हासिल की।
राउरकेला में दिन के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना चिली से हुआ। चिली के डिफेंस की शुरूआती अच्छी नहीं रही न्यूजीलैंड ने पहले हाफ में 3 गोल हासिल किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ चिली ने 49वें मिनट में पहला गोल किया। हॉकी विश्व कप इतिहास में चिली का यह पहला गोल था। वह पहली बार इस टूनार्मेंट में खेल रहा है। चिली के लिए कोन्टाडरे इग्नासियो ने पहला गोल दागा। न्यूजीलैंड ने जीत के साथ हॉकी विश्व कप की शुरूआत की है। उसने पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही चिली की टीम को 3-1 से हरा दिया।
अब यूरोपीय दिग्गजों की बारी थी क्योंकि नीदरलैंड, बेल्जियम और जर्मनी को क्रमश: मलेशिया, कोरिया और जापान से कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। राउरकेला में खेले गए दूसरे मैच में नीदरलैंड ने मलेशिया को 4-0 से हरा दिया। तो भुवनेश्वर में बेल्जियम ने कोरिया के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की और सभी गोल दूसरे हाफ में किए, वहीं जर्मनी ने भी उसी पैटर्न को दोहराया, जापान के खिलाफ दूसरे हाफ में 3 गोल करके 3-0 से जीत हासिल की।