इंडियन सुपर लीग 2025-26 में रविवार को बेंगलुरु एफसी अपने जीत के विजय रथ को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस रोमांचक मैच की मेजबानी श्री कांतीरवा स्टेडियम करेगा।
बेंगलुरु एफसी आखिरी मैच में शानदार जीत दर्ज करके पहुंची है। आखिरी मुकाबले में टीम ने एससी दिल्ली को 2-0 से हराया था। शिवशक्ति नारायणन और सुनील छेत्री का प्रदर्शन दिल्ली के खिलाफ कमाल का रहा था।
दूसरी ओर, नॉर्थईस्ट की टीम बंगाल के खिलाफ मिली हार को भुलाकर इस मैच में जोरदार वापसी करना चाहेगी। नॉर्थईस्ट ने साल 2018 के बाद से बेंगलुरु एफसी के खिलाफ घर से बाहर खेलते हुए जीत दर्ज नहीं की है। 13 मैचों के इस सीजन में हर एक प्वाइंट का काफी ज्यादा महत्व है। पिछले मैच में मिली हार के बावजूद थोइबा सिंह ने उम्मीद जताई कि बेंगलुरु एफसी के खिलाफ टीम दमदार खेल दिखाएगी।