40 साल का सूखा समाप्त, बोलीविया को हराकर इराक ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनाई जगह (Image Source: IANS)
इराक ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफिकेशन का 40 साल पुराना इंतजार खत्म कर दिया है। इराक ने बुधवार को मोंटेरे स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर के आखिरी मैच में बोलीविया के खिलाफ 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की।
बोलीविया के खिलाफ इराक ने मुकाबले के 10वें मिनट में ही 1-0 से बढ़त बना ली थी। ल्यूटन टाउन के स्ट्राइकर आमिर अल अम्मारी ने एक कॉर्नर से अल हमादी को गेंद दी, जिन्होंने अपने हेडर से गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर दिया।
हालांकि, बोलीविया ने दबाव के आगे घुटने नहीं टेके और 38वें मिनट में जोरदार वापसी की। रामिरो वाका के डिफेंस को चीरते हुए पास के बाद मोइसेस पनियागुआ ने 12 गज की दूरी से एक जोरदार शॉट लगाकर स्कोर बराबर कर दिया।