Advertisement Amazon
Advertisement

एशियन गेम्स : चीनी ताइपे ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 2-1 से हराया

Asian Games: भारतीय महिला फुटबॉल टीम को गुरुवार को 19वें एशियाई खेलों में ग्रुप बी के अपने शुरुआती मैच में चीनी ताइपे से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement
IANS News
By IANS News September 21, 2023 • 21:04 PM
Asian Games: Indian women's football team lose 1-2 to Chinese Taipei in Group B opener
Asian Games: Indian women's football team lose 1-2 to Chinese Taipei in Group B opener (Image Source: IANS)
Asian Games:  भारतीय महिला फुटबॉल टीम को गुरुवार को 19वें एशियाई खेलों में ग्रुप बी के अपने शुरुआती मैच में चीनी ताइपे से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया।

दूसरे हाफ में भारत के लिए अंजू तमांग ने 46वें मिनट में गोल दागा और टीम 1-0 की बढ़त दिलाई।

करीब 68 मिनट तक भारत ने बढ़त बनाए रखी। हालांकि, मैच के आखिरी पलों में चीनी ताइपे ने दो गोल दागे और भारत को हार का सामना करना पड़ा।

चीनी ताइपे के लिए लाई ली चिन (69वें मिनट) और सू यू सुआन (86वें मिनट) में गोल किए और अपनी जीत पक्की की।

भारतीय महिलाओं का अगला मुकाबला रविवार को जियाओशान स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में थाईलैंड से होगा।


Advertisement
Advertisement
Advertisement