ऑरलैंडो सिटी से जुड़ने को तैयार एटलेटिको मैड्रिड के फ्रेंच स्टार ग्रीजमैन (Image Source: IANS)
एटलेटिको मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन मौजूदा सीजन के अंत में क्लब छोड़कर ऑरलैंडो सिटी से जुड़ने वाले हैं।
स्पेन के प्रमुख खेल समाचार पत्रों डायरिओ एएस, स्पोर्ट और एल मुंडो डेपोर्टिवो के अनुसार, ग्रिजमैन को मौजूदा अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान अमेरिका जाकर ऑरलैंडो सिटी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की अनुमति मिल गई है। क्लब सूत्रों ने भी इस ट्रांसफर की पुष्टि की है।
सूत्र ने सोमवार को कहा, "एंटोनी ग्रीजमैन को उनके क्लब ने उनके छुट्टियों के दिनों में ऑरलैंडो जाने की अनुमति दे दी है, ताकि वह अपने भविष्य से जुड़ी चर्चाओं में आगे बढ़ सकें।"