BGT 2024-25: Indian team hits nets in Brisbane ahead of 3rd Test (Image Source: IANS)
एडिलेड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 1-1 से बराबर होने के बाद यह सीरीज़ फिर से वहीं है, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। गाबा टेस्ट का परिणाम इस सीरीज़ के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है, जिसके लिए दोनों टीमें कमर कस कर तैयार हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट भले ही जीत लिया हो, लेकिन उनके लिए शीर्षक्रम का फ़ॉर्म अभी भी चिंता का विषय है। हालांकि भारतीय टीम के लिए यह सवाल ऑस्ट्रेलिया से कहीं अधिक हैं। उनका सिर्फ़ शीर्षक्रम नहीं बल्कि पूरे बल्लेबाज़ी क्रम का फ़ॉर्म सवालों के घेरे में है, जबकि गेंदबाज़ी में टीम जसप्रीत बुमराह पर ज़रूरत से अधिक निर्भर दिख रही है।
टीम न्यूज़