Paris: India's Nikhat Zareen and China's Wu Yu in action during women's boxing 50 kg round of 16 at (Image Source: IANS)
Nikhat Zareen: एक लोकप्रिय कॉम्बैट स्पोर्ट के रूप में बॉक्सिंग ने पूरी दुनिया में अपना दमखम दिखाया है। दो खिलाड़ी बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर एक-दूसरे के साथ मुकाबला करते हैं। इस खेल में ताकत, गति, धैर्य और रणनीति का अनूठा समन्वय होता है। निर्धारित समय के अंदर बॉक्सर एक-दूसरे पर मुक्के मारकर अंक जुटाते हैं। इस खेल का मकसद शारीरिक फिटनेस और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करना है।
3,000 ईसा पूर्व इस खेल की शुरुआत प्राचीन मिस्र में हुई थी। यहां प्रारंभिक कलाकृतियों में मुक्केबाजी का चित्रण किया गया है। इसके बाद यह खेल कई सदियों में विकसित हुआ।
करीब 7वीं शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास यूनानियों ने इस खेल को प्राचीन ओलंपिक में शामिल किया। उस दौर में यह एक खूनी खेल बन गया था, जिसमें धातु से जड़े चमड़े के दस्ताने का उपयोग किया जाता था।