शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद अपना खाली समय 'जेंगा' खेलकर बिताते हैं। प्रज्ञानंद ने कहा कि शतरंज में एकाग्रता अहम है। वहीं, जेंगा हिम्मत की कड़ी परीक्षा लेता है।
प्रज्ञानंद ने गुरुवार को जेंगा खेलकर खुद को 'रिलैक्स' किया। उन्होंने एक्स पर इसका एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "शतरंज में एकाग्रता की जरूरत होती है, लेकिन जेंगा आपकी हिम्मत की परीक्षा लेता है। खाली समय में दोस्तों के साथ मस्ती करना और थोड़ा आराम करना बहुत अच्छा है।"
शतरंज पिछले कुछ सालों में भारत में एक लोकप्रिय खेल के रूप में उभरा है। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी भारतीय खिलाड़ी यादगार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में आर प्रज्ञानंद का नाम प्रमुख है। हाल ही में, प्रज्ञानानंद ने टाटा मास्टर्स का खिताब जीता, जिसमें विश्व चैंपियन डी. गुकेश के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता रही। दोनों ने निर्णायक टाईब्रेकर राउंड में प्रतिस्पर्धा की।