Euro 2024: England stun Netherlands late to face Spain in final (Image Source: IANS)
![]()
बर्लिन, 11 जुलाई (आईएएनएस) सब्स्टीट्यूट ओली वॉटकिंस ने सेमीफाइनल में मजबूत नीदरलैंड्स पर 2-1 की जीत के साथ इंग्लैंड को लगातार दूसरे यूरो फाइनल में पहुंचा दिया जहां उसका 14 जुलाई को स्पेन से मुकाबला होगा।
रोनाल्ड कोमैन की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की, जब ज़ावी सिमंस ने इंग्लैंड की रक्षापंक्ति को भेदते हुए दाएं पैर से गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को छकाकर केवल सात मिनट के बाद गतिरोध तोड़ दिया।