फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। फ्रांस ने रोमांचक मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से मात दी। टीम की इस जीत के हीरो काइलियन एमबाप्पे रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में दो गोल दागे।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। सेनेगल ने फ्रांस के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और कई अच्छे मौके भी बनाए। वहीं, फ्रांस ने भी एक के बाद एक हमले करते हुए सेनेगल के डिफेंस को खूब परखा। हालांकि, पहले हाफ में किसी भी टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी। पहला हाफ गोलरहित रहा।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से आक्रामक खेल देखने को मिला। फ्रांस को मैच के 66वें मिनट में आखिरकार सफलता मिली। माइकल ओलिस ने काइलियन एमबाप्पे को बेहतरीन पास दिया, जिसे एमबाप्पे ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इस गोल के साथ ही फ्रांस ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। फ्रांस की तरफ से एक के बाद हमले जारी रहे, जिसे सेनेगल के डिफेंस पर दबाव लगातार बढ़ता गया।