मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में अपनी जगह बना ली है। ग्वाडलाहारा के एक्रोन स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की।
मैच की शुरुआत से ही मेक्सिको का गेंद पर ज्यादा कंट्रोल देखने को मिला। हालांकि, साउथ कोरिया ने भी धीरे-धीरे मैच में अपनी पकड़ बनाई। दोनों टीमों की तरफ से आक्रामक खेल देखने को मिला, लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। मेक्सिको और साउथ कोरिया के डिफेंस ने पहले हाफ में दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही मेक्सिको मैच में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही।