'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल': मिलिंद सोमन महिला प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए (Image Source: IANS)
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिला प्रतिभागियों के साथ अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन भी शामिल हुए।
मिलिंद सोमन ने महिला प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाई और अन्य फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हुए। इस दौरान अधिकांश महिला प्रतिभागी गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए थीं। महिलाओं के अलावा पुरुषों ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया।
साइकिल रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हर उम्र वर्ग की महिलाएं शामिल हुईं। साइक्लिंग के अलावा महिलाओं ने डांस भी किया। मिलिंद सोमन ने महिलाओं के साथ रस्सी खींच कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।