ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लबों के मालिकों और प्रतिनिधियों और जीनियस स्पोर्ट्स के साथ एक बैठक बुलाई। गुरुवार को हुई इस बैठक का मकसद लीग के कमर्शियल अधिकारों के लिए कंपनी के प्रस्ताव की समीक्षा करना था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की टॉप-टियर प्रतियोगिता को विकसित करने का एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण है।
चर्चा का मुख्य फोकस इंडियन सुपर लीग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी फुटबॉल लीग के रूप में विकसित करने, फैंस की भागीदारी बढ़ाने और व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाने पर रहा।
जीनियस स्पोर्ट्स ने साझेदारी आधारित मॉडल पेश किया, जिसमें तकनीक, डेटा और व्यावसायिक विशेषज्ञता के जरिए लीग को आगे बढ़ाने की योजना बताई गई। इसका उद्देश्य लीग को दुनिया की प्रमुख प्रतियोगिताओं जैसे प्रीमियर लीग, लीगा एमएक्स, बेल्जियन प्रो लीग, कन्फेडेरासाओ ब्रासीलेइरा डी फुटेबोल (सीबीएफ) और स्विस फुटबॉल लीग जैसे वैश्विक मानकों के करीब लाना है।