हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 8वें वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। समारोह में नवनीत कौर (महिला) और हार्दिक सिंह (पुरुष) को 'प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया। वहीं, 1980 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल को 'मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, ओलंपियन हरबिंदर सिंह, असलम शेर खान, जफर इकबाल, विनीत कुमार, एम.पी. सिंह, जगबीर सिंह, मीर रंजन नेगी, प्रीतम रानी सिवाच, सीता मेहता, ममता खरब, और रानी भी उपस्थित थीं।
पुरस्कार प्रदान करने वालों में जुगराज सिंह, असुंता लाकरा, बलजीत सिंह, परगट सिंह, अजीत पाल सिंह और सरोज शर्मा शामिल थे। इन्होंने खिलाड़ियों, अधिकारियों और सदस्य इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर भारतीय हॉकी की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।