हॉकी इंडिया ने सोमवार को सालाना अवॉर्ड्स 2025 के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यह इवेंट 27 मार्च को होगा। खिलाड़ियों को ये अवॉर्ड्स 2025 सीजन के दौरान भारतीय हॉकी में शानदार प्रदर्शन और योगदान के लिए दिए जाएंगे।
इन खास सम्मानों में से एक हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर है, जो पूरे साल दमदार खेल दिखाने वाले सबसे अच्छे पुरुष और महिला खिलाड़ियों को दिया जाता है। इस समारोह में हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष – अंडर-21) और हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा अवॉर्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला – अंडर-21) के साथ उभरते हुए टैलेंट को भी सम्मानित किया जाएगा।
अलग-अलग पोजीशन पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खास अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवॉर्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर, हॉकी इंडिया परगट सिंह अवॉर्ड फॉर डिफेंडर ऑफ द ईयर, हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह अवॉर्ड फॉर मिडफील्डर ऑफ द ईयर, और हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै अवॉर्ड फॉर फॉरवर्ड ऑफ द ईयर होंगे। इन आठ कैटेगरी से कुल 32 प्रत्याशियों को फाइनल शॉर्टलिस्ट के लिए चुना गया है।