India register 4-0 victory against Malaysia in their opening match of Bihar Women's Asian Champions (Image Source: IANS)
Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में मलेशिया के खिलाफ 4-0 की जीत के साथ महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सफर का आगाज किया।
संगीता कुमारी (8', 55'), प्रीति दुबे (43') और उदिता (44') ने गोल किए। वहीं, भारत ने कई मौके बनाए और मजबूत डिफेंसिव प्रदर्शन करते हुए तीन अंक हासिल किए।
भारत ने खेल की शुरुआत धीमी की और मलेशिया के नूर मोहम्मद को गोल करने का पहला मौका मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार बचाव किया। इसके बाद मलेशिया को जल्द ही पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला। लेकिन, वह इसका लाभ उठाने में भी सफल नहीं हुए।