एएफसी अंडर-17 एशियन कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित (Image Source: IANS)
भारत की अंडर-17 मेंस नेशनल टीम के हेड कोच बिबियानो फर्नांडिस ने शुक्रवार को सऊदी अरब में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियन कप 2026 के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। 'ब्लू कोल्ट्स' (भारतीय टीम) अभी दोहा (कतर) में हैं, जहां उन्होंने कतर के साथ दो दोस्ताना मैच खेले। यह टीम 3 मई को सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना होगी।
'ग्रुप-डी' में भारत को ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान के साथ शामिल किया गया है। भारतीय टीम 6 मई को ऑस्ट्रेलिया और 10 मई को उज्बेकिस्तान के साथ खेलेगी। इस ग्रुप की चौथी टीम, रिपब्लिक ऑफ कोरिया टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुकी है। ऐसे में अब यह तीन टीमों का ग्रुप रह गया है।
इस ग्रुप से टॉप-2 टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी, जिससे फीफा अंडर-17 विश्व कप कतर 2026 के लिए भी क्वालिफिकेशन पक्का होगा।