Park Eun-song of South Korea (R) battles Altantsetseg Batsukh of the United Arab Emirates during the (Image Source: IANS)
United Arab Emirates: जापानी मार्शल आर्ट 'जूडो' की शुरुआत जिगोरो कानो ने की थी। जिगोरो ने पारंपरिक लड़ाई के तरीकों से प्रेरित होकर इस खेल का ईजाद किया था। आत्मरक्षा, अनुशासन और मानसिक मजबूती विकसित करने वाले इस खेल में ताकत से अधिक तकनीक, संतुलन और प्रतिद्वंद्वी की ऊर्जा का उपयोग सिखाया जाता है।
शुरुआत में इस खेल को आत्मरक्षा प्रणाली माना जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसे शैक्षिक मूल्य, शरीर और चरित्र के विकास के लिए पहचाना जाने लगा।
20वीं सदी की शुरुआत में, पश्चिमी देशों ने जापान की इस कला में दिलचस्पी दिखाई। कई देशों में इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया गया और यह खेल संगीत हॉल, सर्कस और मेलों में नजर आने लगा।