Celebrities Spotted At: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच शनिवार से शुरू हुई जंग से वैश्विक स्तर पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। दुनियाभर के लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी दुबई में फंसी हुई हैं। सिंधु सुरक्षित हैं। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
सिंधु ने एक्स पर लिखा, "यह मुश्किल बढ़ती जा रही है, और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे। यह हम सभी के लिए बहुत टेंशन वाला और डरावना पल था।"
उन्होंने लिखा, "हम सब अब सुरक्षित हैं, और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से हमें ज्यादा सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद।"