Mahesh Bhupathi: अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) ने लीग के रोस्टर में आठवीं फ्रेंचाइजी जोड़ी है। एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट (एसजीएसई) प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली टीम लीग में जीवंत शहर अहमदाबाद का प्रतिनिधित्व करेगी।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में नीरज बजाज और वीटा दानी द्वारा प्रवर्तित फ्रेंचाइजी-आधारित लीग ने पिछले साल जुलाई में आयोजित अपने सफल चौथे संस्करण के बाद नई टीम के आने का ऐलान लिया है। एपीएल अपोलो ग्रुप की एक रणनीतिक शाखा-एसजीएसई के मालिकाना हक वाली इस नई टीम को अहमदाबाद एसजी पाइपर्स के नाम से जाना जाएगा।
यूटीटी के को-प्रमोटर नीरज बजाज और वीटा दानी ने एक संयुक्त बयान में कहा,” हमें यूटीटी परिवार में एसजीएसई और एपीएल अपोलो ग्रुप का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर भारतीय टेबल टेनिस सितारों की सफलता और खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच यूटीटी की लोकप्रियता ने पिछले कुछ वर्षों में लीग को और मजबूत बना दिया है। यूटीटी टेबल टेनिस के खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह विस्तार लीग के विकास में एक रोमांचक अध्याय है क्योंकि इससे हमें खेल को एक नए क्षेत्र में फैलाने में मदद मिलेगी।”