रग्बी प्रीमियर लीग: भारत में पोस्टर बॉय हैं मोहित खत्री, चेन्नई बुल्स को लगातार दूसरा खिताब जिताना म (Image Source: IANS)
रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) के पहले संस्करण की विजेता 'चेन्नई बुल्स' इस सीजन खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। इस लीग ने घरेलू खिलाड़ियों को दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का मौका दिया है। ऐसे में टीम के उप-कप्तान मोहित खत्री इस प्रतियोगिता को भारतीय रग्बी में एक बड़ा बदलाव मानते हैं।
रग्बी प्रीमियर लीग, दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित रग्बी सेवन्स लीग है, जो 16 जून को अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। मौजूदा चैंपियन चेन्नई बुल्स एक बार फिर नए सीजन में जीत की प्रबल दावेदार के तौर पर उतर रही है।
फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर सितारों से सजी टीम तैयार की है, जिसकी कमान ओलंपिक 2024 में अर्जेंटीना की कप्तानी कर चुके सैंटियागो अल्वारेज के हाथों में है। मोहित खत्री को उप-कप्तान बनाया गया है।