स्पेन के 19 वर्षीय युवा टेनिस खिलाड़ी राफेल जोडार ने विंबलडन 2026 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। एक सेट से पिछड़ने के बाद राफेल ने बेहतरीन वापसी करते हुए अपने ही देश के अनुभवी खिलाड़ी पाब्लो कैरेनो बुस्टा को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में 3-6, 6-3, 1-6, 6-3, 6-4 से हराया।
यह मुकाबला बुधवार शाम शुरू हुआ था, लेकिन अंधेरा होने के कारण मैच को बीच में रोकना पड़ा था। उस समय कैरेनो बुस्टा दो सेट जीत चुके थे, जबकि जोडार चौथे सेट में 2-1 से आगे थे। गुरुवार को मैच दोबारा शुरू हुआ और जोडार ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन घंटे 43 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।
चौथा सेट जीतकर मैच को दो-दो सेट की बराबरी पर लाने के बाद जोडार ने निर्णायक पांचवें सेट की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने पहले ही गेम में 0-40 की बढ़त बनाकर तीन ब्रेक प्वाइंट हासिल किए, लेकिन कैरेनो बुस्टा ने उन तीन ब्रेक प्वाइंट को रोककर गेम अपने नाम कर लिया। इसके बावजूद जोडार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले चार गेम अपने नाम किए और आखिरकार मैच जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।