Tri-nation football tournament: Playing in Manipur a moment of joy for Blue Tigers, says coach Stima (Image Source: IANS)
सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के प्रमुख कोच इगोर स्टिमाक का मानना है कि मणिपुर में त्रिकोणीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दो मैच खेलना ब्ल्यू टाइगर्स के लिए खुशी की बात है।
भारत बुधवार को पहले मैच में म्यांमार से खेलेगा और 28 मार्च को उसका सामना किर्गिज गणराज्य से होगा।
स्टिमाक ने खुमान लंपक स्टेडियम में होने वाले मैच से पूर्व कहा, मणिपुर में खेलना हमारे खिलाड़ियों के लिए किसी अन्य जगह से ज्यादा खुशी देता है। मैं फीफा अंतर्राष्ट्रीय विंडो में घर पर खेलने के महžव पर जोर देता रहा हूं और अब हमें यह मिल गया है।