सीनियर नेशनल्स मेंस कबड्डी चैंपियनशिप: दूसरे दिन हरियाणा, यूपी और दिल्ली का शानदार प्रदर्शन जारी (Image Source: IANS)
72वीं सीनियर नेशनल्स मेंस कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन समा इंडोर कॉम्प्लेक्स में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसने नॉकआउट क्वालिफिकेशन के लिए लड़ाई तेज कर दी है।
पूल ए में दिन का सबसे करीबी मुकाबला खेला गया, जिसमें आंध्र प्रदेश ने तेलंगाना को 47-45 से मात दी। पोटला गोपी चंद ने 17 प्वाइंट्स और गली लक्ष्मा रेड्डी ने 10 प्वाइंट्स बनाए। तेलंगाना के जी राजू ने 20 प्वाइंट्स टीम के खाते में जोड़े।
एक अन्य मैच में, हरियाणा ने तेलंगाना के खिलाफ 49-18 से शानदार जीत दर्ज की, जिसमें नीरज नरवाल 11 प्वाइंट्स हासिल किए। उन्हें नितिन कुमार ने असिस्ट किया, जिन्होंने 9 प्वाइंट्स बनाए। सुरजीत सिंह और नितेश कुमार ने 4-4 टैकल प्वाइंट्स बनाए।