Wimbledon: Confident Alcaraz wants to face Djokovic in final (Image Source: IANS)
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज विंबलडन में निकोलस जैरी की कड़ी चुनौती से बचने के बाद आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और संभावित फाइनल में नोवाक जोकोविच से भिड़ना चाहते हैं।
सेंटर कोर्ट पर, स्पैनियार्ड ने चौथे सेट में ब्रेक डाउन के बाद वापसी करते हुए 6-3, 6-7(6), 6-3, 7-5 से जीत हासिल की और लगातार दूसरे साल चौथे दौर में वापसी की।
अल्काराज ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,"इस मैच ने आज मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। मैं उस कोर्ट पर वास्तव में सहज महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि (मेरे पास) अभी बहुत आत्मविश्वास है।"