पहलवानों की खेल मंत्री से मांग: महिला को डब्ल्यूएफआई प्रमुख बनाएं, हमारे खिलाफ एफआईआर रद्द करें (Photo:IANS/Anupam Gautam)
पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर चार मांगें की हैं, जिनमें एक महिला डब्ल्यूएफआई प्रमुख की नियुक्ति और उनके खिलाफ पुलिस प्राथमिकी को रद्द करना शामिल है।
सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा, उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और एक महिला प्रमुख की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि बृजभूषण सिंह या उनके परिवार के सदस्य महासंघ का हिस्सा नहीं हो सकते। साथ ही उन्होंने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की अपनी मांग को भी दोहराया।
हालांकि अब सवाल उठता है कि क्या सरकार डब्ल्यूएफआई के कामकाज में दखल दे सकती है या संविधान में बदलाव होगा?