Asian games
एशियन गेम्स : बैडमिंटन और स्कीट टीमों के साथ भारतीय एथलीट्स ने बिखेरी चमक, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को सराहा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस टीम को बधाई देते हुए लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नारुका को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। एशियन गेम्स में स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत का यह पहला मेडल है। इस जोड़ी ने बेहतरीन टीमवर्क और निरंतरता का प्रदर्शन किया और गेम्स में स्कीट में भारत के शानदार प्रदर्शन में और इजाफा किया। आगामी वर्षों में आप दोनों को और भी सफलताएं मिलें, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं।"
वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में नारुका और परिनाज की उपलब्धि की सराहना करते हुए बताया कि यह मेडल एशियन गेम्स में इस इवेंट में भारत का पहला पोडियम फिनिश (टॉप 3 में जगह बनाना) था। पीएमओ के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर लिखा गया, "एशियन गेम्स में स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नारुका को बधाई। उनकी यह उपलब्धि एशियन गेम्स में इस इवेंट में भारत का पहला मेडल है। दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह सफलता भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरणा बनेगी।"
Related Cricket News on Asian games
-
एशियन गेम्स: 'काउंटबैक' नियम के चलते हाथ से फिसला मेडल, आशा 'विमेंस ट्रिपल जंप' में चौथे स्थान पर…
Asian Games: भारत की आशा इलांगो गुरुवार को आइची में जारी 'एशियन गेम्स 2026' में विमेंस ट्रिपल जंप इवेंट में मेडल से चूक गईं। आशा ने चीन की ली यी के साथ 13.83 मीटर की ...
-
एशियन गेम्स: गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर पुरुषों की 100 मीटर सेमीफाइनल में पहुंचे
Asian Games: भारत के अनिमेष कुजूर और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुरिंदरवीर सिंह ने गुरुवार को ऐची-नागोया एशियन गेम्स की पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा के अपने-अपने हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ...
-
एशियन गेम्स: प्रणति नायक महिला जिम्नास्टिक्स वॉल्ट फाइनल में छठे स्थान पर रहीं
Asian Games: भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में महिला वॉल्ट फाइनल में छठा स्थान हासिल किया। इससे पहले, प्रणति 2023 हांगझोऊ संस्करण में आठवें स्थान पर रही थीं। ...
-
एशियन गेम्स 2026: शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, परिनाज-अनंतजीत ने स्कीट मिक्स्ड टीम…
Skeet Individual Qualification: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटिंग टीम ने देश को एक और मेडल दिलाया है। परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल को अपने ...
-
'यह शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि', राष्ट्रपति-पीएम समेत केंद्रीय मंत्रियों ने रोशिबिना देवी को सिल्वर मेडल जीतने पर दी…
Asian Games: एशियन गेम्स में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने 60 किलोग्राम सांडा इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। रोशिबिना ने लगातार तीन एशियन गेम्स में ...
-
मीराबाई चानू ने एक बार फिर मणिपुर और भारत को गौरवान्वित किया: सीएम खेमचंद सिंह
Mirabai Chanu Wins Silver: मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को साइखोम मीराबाई चानू को जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चानू की ...
-
एशियन गेम्स: भारतीय महिला स्कीट टीम ने जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, परिनाज ने 'बेहतर ट्रेनिंग सपोर्ट' को श्रेय…
Skeet Individual Qualification: भारतीय विमेंस स्कीट टीम ने बुधवार को देश के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय टीम में रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान के साथ इस मेडल को जीतने वालीं परिनाज धालीवाल ने ...
-
'आपका सफर युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत', राष्ट्रपति ने सिल्वर मेडल जीतने पर मीराबाई…
Asian Games: मीराबाई चानू ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह इस टूर्नामेंट में उनका अब तक का पहला मेडल है। देश के लिए ऐतिहासिक ...
-
एशियन गेम्स: रोशिबिना देवी फाइनल में पहुंचीं, वुशू में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित
Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा वुशू सांडा इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। नाओरेम ने कम से कम सिल्वर मेडल ...
-
'मेरा सपना सच हो गया', एशियन गेम्स में पहला मेडल जीतने के बाद बोलीं मीराबाई चानू
Asian Games: भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का एशियन गेम्स का लंबे समय से देखा जा रहा सपना आखिरकार सच हो गया। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा कैटेगरी में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता और इसके साथ ...
-
एशियन गेम्स 2026: व्यक्तिगत इवेंट में मेडल लाने से चूकीं राइजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल
Skeet Individual Qualification: एशियन गेम्स 2026 में महिला स्कीट टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं भारतीय शूटर राइजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल व्यक्तिगत स्पर्धा में देश के लिए मेडल लाने से चूक गईं। ...
-
वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल
Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपना पहला सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए देश को वेटलिफ्टिंग ...
-
एशियन गेम्स 2026: महिला टीम क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में हारीं पीवी सिंधु, जापान ने बनाई 1-0…
Asian Games: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 के महिला टीम क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ...
-
एशियन गेम्स 2026: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में मेडल से चूका भारत, चौथे स्थान पर…
Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को हुए 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में इलावेनिल वलारिवन और पार्थ राकेश माने चौथे स्थान पर रहे, जिससे भारत इस स्पर्धा में मेडल ...