Hockey: Team is more determined than ever to bag Gold in Asian Games, says India captain Savita (Image Source: IANS)
Asian Games: हॉकी इंडिया ने बुधवार को झारखंड में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली प्रतिष्ठित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की।
भारत ने हाल ही में हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। अब एक नए टूर्नामेंट के लिए तैयार है। सविता टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उप-कप्तान होंगी।
भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। फिर, टीम का सामना 28 अक्टूबर को मलेशिया से होगा।