Indian men, women hockey teams receive thunderous welcome after successful Asian Games (Image Source: IANS)
Asian Games: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें 19वें एशियाई खेल 2022 में सफल अभियान के बाद हांगझोऊ से भारत लौटीं और सोमवार देर रात इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद हॉकी प्रशंसकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
हांगझोऊ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता और भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। इस सफल एशियाई खेलो के बाद जब दोनों टीमें देश की राजधानी पहुंची तो एयरपोर्ट पर उनका स्वागत फैंस ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया।
इतना ही नहीं जब हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने टीमों को मिठाइयां और मालाएं दीं तो भावुक हॉकी प्रशंसकों ने हॉकी सितारों के साथ कुछ ऐसा किया जिससे खिलाड़ी भी खुशी से झूम उठे। प्रशंसकों ने इस खुशी के मौके को और यादगार बनाने के लिए टीमों के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए डांस भी किया।