Dabang delhi ttc
Advertisement
गोवा चैलेंजर्स के खिलाफ अपना खिताबी चैलेंज शुरू करेगा दबंग दिल्ली टीटीसी
By
IANS News
July 14, 2023 • 16:44 PM View: 1088
UTT Season: पुणे के महालुंगे-बालेवाड़ी के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देश और दुनिया के टॉप टेबल टेनिस खिलाड़ियों द्वारा अपने स्किल के प्रदर्शन के साथ इंडियन ऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सीजन 4 का एक्शन शनिवार को भी जारी रहेगा और इस दिन सीजन के तीसरे मुकाबले में दबंग दिल्ली टीटीसी का मुकाबला गोवा चैलेंजर्स से होगा।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में नीरज बजाज और वीटा दानी द्वारा प्रमोटेड 2017 में शुरू की गई इस फ्रेंचाइजी-बेस्ड लीग ने अपनी स्थापना के बाद से ही भारतीय टेबल टेनिस के लिए गेम-चेंजर का काम किया है और अब यह चौथे सीजन की सफलता के माध्यम से अपनी इस छवि को बरकरार रखेगी।
TAGS
Dabang Delhi TTC
Advertisement
Related Cricket News on Dabang delhi ttc
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement