Etihad arena
Advertisement
ऑस्ट्रेलिया ओपन के शुरूआती दौर में हारे सुमित नागल
By
IANS News
January 12, 2025 • 18:30 PM View: 507
World Tennis League: भारत के सुमित नागल रविवार को मेलबर्न पार्क में पुरुष एकल स्पर्धा के पहले दौर में चेक गणराज्य के टॉमस माचैक से लगातार सेटों में हारकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर हो गए।
एटीपी एकल रैंकिंग में 91वें स्थान पर काबिज सुमित नागल दो घंटे पांच मिनट में दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी मचैक से 6-3, 6-1, 7-5 से हार गए। 27 वर्षीय यह खिलाड़ी एकल ड्रॉ में प्रतिस्पर्धा करने वाले एकमात्र भारतीय थे।
नागल ने अच्छी शुरुआत की और अपने पहले तीन सर्विस गेम में केवल दो अंक गंवाए। हालांकि, माचैकने सातवें गेम में उनकी सर्विस तोड़कर 4-3 की बढ़त बना ली और पहले सेट को शानदार फिनिश के साथ समाप्त किया।
Advertisement
Related Cricket News on Etihad arena
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement