Hockey asian champions trophy
Advertisement
महिला हॉकी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी : सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की चुनौती के लिए भारत तैयार
By
IANS News
November 18, 2024 • 16:06 PM View: 523
Hockey Asian Champions Trophy: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। लगातार जीत के साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत और जापान के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मंच भी सज चुका है।
दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है। ये मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा और इस दिन यह तय हो जाएगा कि कौन सी टीम 20 नवंबर को होने खिताबी मुकाबला खेलेगी।
भारत शानदार फॉर्म में है और पांच मैचों में 15 अंकों के शानदार रिकॉर्ड के साथ ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहा। उन्होंने कुल 26 गोल किए हैं और केवल दो गोल खाए हैं। इस बीच, जापान ग्रुप स्टेज में पांच अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा, उसने 6 गोल किए और 9 खाए। उनका आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला रविवार को भारत की 3-0 की जीत के साथ समाप्त हुआ।
Advertisement
Related Cricket News on Hockey asian champions trophy
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement